भिवानी के सेक्टर-13 और 23 में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं, पर्यावरण नियमों के उल्लंघन और ठेकेदार की मनमानी का आरोप लगाया गया है। स्थानीय निवासी सुमित बराड़ ने इस संबंध में डीसी और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को वीडियो साक्ष्यों के साथ लिखित शिकायत सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। शिकायत में बताया गया कि 12 नवंबर की रात एक्यूआई 597 दर्ज किया गया था और भिवानी में ग्रेप-3 के सख्त प्रतिबंध लागू होने के बावजूद सेक्टर-23 के रिहायशी क्षेत्र से लगभग 50 मीटर की दूरी पर मोबाइल हॉट मिक्स प्लांट संचालित किया गया, जिससे निकलते काले धुएं ने इलाके की हवा को जहरीला बना दिया। इसके अलावा 12 और 13 नवंबर की मध्यरात्रि करीब एक बजे ट्रक से निर्माण सामग्री उतारी गई, जिससे उड़ी भारी धूल ने बुजुर्गों, बच्चों और आम नागरिकों का सांस लेना मुश्किल कर दिया। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि निर्माण में मानकों की इस कदर अनदेखी की गई है कि कई जगहों पर नई बनी सड़क की परत हाथ से ही उखाड़ी जा सकती है और जब स्थानीय महिलाओं ने घटिया निर्माण पर आपत्ति जताई तो उनके साथ अभद्रता की गई। उन्होंने मांग की कि ग्रेप-3 के दौरान प्लांट चलाने की जांच हो, स्वतंत्र तकनीकी एजेंसी से सड़क के सैंपल लेकर गुणवत्ता की जांच करवाई जाए तथा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। Source: Source Post navigation मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना: MP में 20 लाख से ज्यादा पंजीयन, छिंदवाड़ा पहले और उज्जैन दूसरे नंबर पर धान की लिफ्टिंग में देरी पर किसानों का प्रदर्शन: जगराओं में SDM कार्यालय का गेट बंद किया, प्रशासन से खरीद और लिफ्टिंग में तेजी लाने की मांग