हरियाणा के भिवानी जिले में एक 31 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। महिला अपने पति के साथ राजस्थान से आकर जिले के एक गांव में रह रही थी। पति ने बहल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार महिला बिना किसी जानकारी के घर से चली गई। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पति ने शिकायत में पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति पर संदेह जताया है। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Source: Source