हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में सड़क हादसे में 26 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा नांगल सिरोही बाइपास के पास उस समय हुआ, जब युवक ड्यूटी खत्म कर अपने गांव लौट रहा था। अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल-112 पर सूचना देकर एंबुलेंस बुलाई। घायल को पहले नारनौल के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और गांव में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक एक शोरूम में कार्यरत था और अविवाहित था। पुलिस हादसे की जांच कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

Source: Source