ग्राम पंचायत भेण्डरी में आयोजित एक महत्वपूर्ण ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 558 हितग्राहियों के आवास निर्माण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान किया गया। पंचायत भवन के सांस्कृतिक मंच पर आयोजित इस सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चर्चा के दौरान सभी आवेदनों की गहन समीक्षा की गई और तत्पश्चात आवास निर्माण की अनुशंसा की गई। इस निर्णय से स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने इस योजना की सराहना करते हुए इसे जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ा सहारा बताया। सभा में ग्राम सरपंच राजेश्वरी आनंद पटेल, विनीता संतशरण साहू, प्रीत राम देवांगन, राधे पटेल और सचिन छबि विनायक सहित पंचायत के अनेक प्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे। सरकार की इस पहल से गांव के 558 परिवारों को अब अपना पक्का घर मिलने का रास्ता साफ हो गया है, जो उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। Source: Source Post navigation दंतेवाड़ा: मानदेय बढ़ाने और एनएचएम में संविलियन की मांग को लेकर 1400 मितानिनें सड़कों पर उतरीं 1587 स्कूलों का 500 मीटर दायरा ड्रग-फ्री जोन