ग्राम पंचायत बड़वार में मनरेगा के तहत मिट्टी बांध निर्माण में मशीनों का उपयोग किया गया है। मजदूरों को रोजगार देने वाली इस योजना में मशीनें चलाकर उनके हक पर डाका डाला जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जनपद सीईओ, पंचायत इंजीनियर, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक की मिलीभगत से मजदूरों की जगह एक्सीवेटर लगाकर काम कराया गया। नियम के मुताबिक मस्टर रोल जारी हुआ था, लेकिन एक्सीवेटर से काम चलता रहा। ग्रामीणों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले ने कहा कि मामला गंभीर है और जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों में नाराजगी है और लोगों का कहना है कि मनरेगा जैसी मजदूर हितैषी योजना को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाया जा रहा है। मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है। Source: https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/ambikapur/news/construction-of-dam-with-excavator-under-mnrega-is-alleged-to-have-taken-away-the-rights-of-laborers-dbp-137994049.html Post navigation रायपुर में 12वीं हिन्दी पेपर लीक कांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस बड़ा खुलासा डायल-112 फेज-2: 12 नए आपातकालीन वाहन तैनात