मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। झगराखांड थाना क्षेत्र की खोंगापानी चौकी पुलिस ने 340 पाव अंग्रेजी शराब जब्त की। जब्त शराब की कुल मात्रा 61 लीटर 200 मिलीलीटर बताई गई है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस के अनुसार साइबर सेल को मुखबिर से अवैध शराब के परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर घुटरीटोला बेरियर के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी की। तलाशी के दौरान दो प्लास्टिक बोरियों से शराब बरामद की गई। पूछताछ में शराब को पौराधार स्थित अंग्रेजी शराब दुकान से लाकर अवैध रूप से बेचने की बात सामने आई। गिरफ्तार आरोपियों में शराब दुकान का मैनेजर और मनेन्द्रगढ़ निवासी दो अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। कार्रवाई अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। Source: Source Post navigation LCD और बैटरी चोरी मामले में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार नारनौल में मारपीट के दो मामलों में नाबालिग की संलिप्तता, पुलिस ने बांस के डंडे बरामद किए