महादेव सट्टा मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में बड़े खुलासे होंगे। जांच में कई लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। मुख्यमंत्री आज जशपुर में आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल होंगे। रवाना होने से पहले उन्होंने यह बयान दिया। महादेव सट्टा मामले में जांच तेज हो गई है। सीबीआई सौरभ चंद्राकर से पूछताछ कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच में कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में अब तक कई अहम खुलासे हो चुके हैं। राज्य की राजनीति में इस मामले को लेकर हलचल तेज है।

Source: Source