महाराष्ट्र के समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। एक ट्रक ने पीछे से कार को टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। दुर्घटना में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में कार चालक भी शामिल था। ट्रक का क्लीनर भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Source: Source