मालेरकोटला जिले के गांव शेरवानी कोट केलों में आग लगने से कई मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रशीद मोहम्मद सिद्धू के घर में हुआ, जहां अचानक आग भड़क उठी। जानकारी के अनुसार मच्छर और मक्खियों से बचाने के लिए मवेशियों के पास धुआं किया गया था। इसी दौरान आग की एक चिंगारी पास रखे उपलों के ढेर पर गिर गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मवेशी बाड़े को अपनी चपेट में ले लिया। तेज लपटों और घने धुएं के कारण बंधे हुए मवेशी बाहर नहीं निकल सके। झुलसने और दम घुटने से सभी मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि मवेशी परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा थे। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में शोक का माहौल फैल गया। ग्रामीणों ने पंजाब सरकार और जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। लोगों ने प्रशासन से परिवार को दोबारा आर्थिक रूप से संभलने में मदद करने की अपील की है। Source: Source Post navigation महानदी में बढ़ा जलस्तर, मुंडली में खतरे के संकेत; मछुआरों की आजीविका पर पड़ा असर बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में फरीदकोट में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, बाजार बंद कर जताया विरोध