मुंबई के कुर्ला इलाके में मंगलवार सुबह एक बेस्ट बस और स्कूटर सवार के बीच दुर्घटना हुई। स्कूटर सवार ने बस को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन आगे चल रहे टेम्पो से टकरा गया। इस टक्कर से वह संतुलन खो बैठा और बस के पहियों के बीच गिर गया। गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।

Source: Source