पश्च‍िम बंगाल के पूर्व खेल मंत्री मनोज तिवारी ने TMC सरकार, ममता बनर्जी और अरूप बिस्वास पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि पांच साल तक उन्हें खेल विभाग में काम नहीं करने दिया गया और सिर्फ ‘चाय-बिस्किट’ तक सीमित रखा गया. तिवारी ने दावा किया कि उन्हें खेल आयोजनों से दूर रखा गया और सरकार जनता नहीं, बल्कि अपने हितों के लिए काम करती रही.