छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के मोहला क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन के कारण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घटना ग्राम मोहभट्ठा में गोंडवाना भवन के पास हुई। जानकारी के अनुसार, एक किसान पैदल अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइड्रा क्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में किसान का सिर बुरी तरह कुचल गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर फैल गई। मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों की लापरवाही को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Source: Source