रायपुर में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा बंदी गणेश देवांगन 18 साल पहले पैरोल पर जेल से बाहर आकर फरार हो गया था। वह तय तारीख पर वापस जेल नहीं लौटा। अब करीब 18 साल बाद उसके खिलाफ कोतवाली थाने में FIR दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, केंद्रीय जेल रायपुर से मिले पत्र के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है। जेल रिकॉर्ड के अनुसार, गणेश देवांगन को 23 जुलाई 2008 को 10 दिन की पैरोल पर छोड़ा गया था और 3 अगस्त 2008 को वापस लौटना था। जेल विभाग के पत्र के बाद 23 नवंबर 2026 को IPC की धारा 224 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच कर रही है। Source: Source Post navigation दंतेवाड़ा: जादू-टोने के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, अंधविश्वास की अदालत में मौत का फरमान बलरामपुर: डबरी में डूबने से युवक की मौत, सोमवार से था लापता; पानी कम करने पर मिला शव