रायपुर के डीडी नगर क्षेत्र के डंगनिया में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब डेढ़ लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण, 6 घड़ियां और वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में से दो पहले भी चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस के मुताबिक, डंगनिया निवासी स्वरोचिष मिश्रा 22 अक्टूबर की रात घर में ताला लगाकर बाहर गए थे और 23 अक्टूबर की सुबह लौटे तो घर के दरवाजों के ताले टूटे मिले। अंदर कमरों का सामान बिखरा हुआ था और अलमारी का दरवाजा व लॉकर भी टूटा था, जिसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब थे। शिकायत पर डीडी नगर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत केस दर्ज किया गया। चोरी की जांच के लिए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डीडी नगर पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई, जिसने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस को सूचना मिली कि टिकरापारा के मोतीनगर निवासी यशवंत उर्फ लक्की दास मानिकपुरी को कुछ लोगों के साथ देर रात घटनास्थल के आसपास संदिग्ध हालत में देखा गया था। पूछताछ में यशवंत ने अपने साथी शेख मोसिन उर्फ अल्ताफ और परमेश्वर निर्मलकर उर्फ बाबा के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद दोनों अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, 6 घड़ियां और वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक जब्त की है, जिनकी कुल कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई गई है। Source: Source Post navigation बजघेरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 अवैध पिस्तौल के साथ दो गिरफ्तार, एक आरोपी 8 आपराधिक मामलों में वांछित सारनाथ एक्सप्रेस में बुजुर्ग यात्री की मौत: पेंड्रा रोड स्टेशन पर तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित; पहचान में जुटी पुलिस