पंजाब के रोपड़ के मुख्य बाजार में शुक्रवार तड़के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। यह गोदाम व्यापारी प्रवीण कुमार सिंगला का था, जिसमें आग लगने से भारी नुकसान हुआ। गोदाम में रखी दरियां, मैट, समारोहों में इस्तेमाल होने वाला सामान और दिवाली के लिए लाया गया नया स्टॉक जलकर राख हो गया। व्यापारी के मुताबिक, आग से एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 16 गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। गोदाम के पास खाटू श्याम जी का मंदिर और घनी आबादी होने के कारण आग फैलने का खतरा बना हुआ था। हालांकि, दमकल कर्मियों ने आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक दिनेश चड्ढा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। व्यापारी प्रवीण सिंगला ने बताया कि दिवाली के लिए खरीदे गए नए सामान का भुगतान अभी बाकी था। ऐसे में आग की घटना ने उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। शुरुआती आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट या सिगरेट की चिंगारी से लगी हो सकती है। बाजार की संकरी सड़कों और दुकानों के शेड व छज्जों के कारण दमकल कर्मियों को घटनास्थल तक पहुंचने में परेशानी हुई। गोदाम में प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामग्री मौजूद होने से आग बुझाने में काफी समय लगा। Source: Source Post navigation जीरकपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, 52 वर्षीय मुंशी गंभीर घायल हरियाणा में बिजली संकट से 17 जिलों में ब्लैकआउट जैसे हालात, 50 हजार कर्मचारी हड़ताल पर; गुरुग्राम के 50 हजार घर अंधेरे में