रोहतक के लाढौत रोड पर चार युवकों ने एक युवक को पिस्तौल दिखाकर लूट लिया। आरोपियों ने युवक से करीब 5 लाख रुपये की नकदी छीन ली। घटना से पहले युवक को ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर पैसे मंगवाए गए थे। पीड़ित विशाल अपने दोस्तों से मिलने के बाद आरोपियों की गाड़ी के पीछे चल पड़ा था। लाढौत रोड पर आरोपियों ने उसकी गाड़ी रुकवाकर वारदात को अंजाम दिया। लूट के बाद आरोपी कार से भागने लगे, लेकिन उनकी गाड़ी बाइक से टकराकर बिजली के पोल से जा भिड़ी। हादसे के बाद आरोपी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस को गाड़ी से लूटे गए रुपये बरामद हुए, जिन्हें पीड़ित ने वापस कर दिया। हादसे में बाइक सवार युवक और उसकी मां को हल्की चोटें आईं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गाड़ी की एफएसएल जांच करवाई गई है। आरोपियों में दो युवक पानीपत के बताए जा रहे हैं, जबकि दो अन्य की पहचान अभी नहीं हुई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

Source: Source