लुधियाना के बंदा बहादुर सिंह नगर इलाके में एक 21 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान मनी के रूप में हुई है, जो सुखदेव नगर में परिवार के साथ रहता था। युवक गुरुवार सुबह मजदूरी करने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिवार ने रातभर उसकी तलाश की, मगर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सुबह मेयर के वार्ड के एक पार्क में उसका शव मिलने की सूचना मिली। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और परिजन मौत को लेकर सवाल उठा रहे हैं। मृतक की बहन ने बताया कि मनी किसी नशे या गलत संगत में नहीं था। वह साधारण जीवन जीता था और अपने काम से काम रखता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Source: Source