राजनांदगांव के घुमका थाना क्षेत्र में वृद्धा की जली हुई लाश मिलने का मामला हत्या का निकला है। जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि वृद्धा की मौत आग से नहीं बल्कि सिर पर भारी वस्तु से चोट लगने के कारण हुई थी। पुलिस के अनुसार हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को जलाया गया। मृतका 75 वर्षीय बिहासीन बाई थी, जिसकी लाश बरबसपुर गांव में उसके कोठार के पास पैरावट में मिली थी। घटना के समय परिजनों ने आग की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई थी। मृतका के बेटे ने पुलिस को बताया था कि उसकी मां मानसिक रूप से बीमार थी। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर इसे दुर्घटना माना जा रहा था। बाद में बिसरा जांच और अन्य साक्ष्यों से हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस अब मामले में आरोपी की तलाश और आगे की जांच में जुटी है। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस पूछताछ और जांच प्रक्रिया जारी रखे हुए है। Source: Source Post navigation केमिकल से कागज को 45 करोड़ बनाने का झांसा देकर कारोबारी से 1.13 करोड़ की ठगी, गिरोह पकड़ा गया अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी के दौरान एक्साइज टीम पर फायरिंग, पुलिस ने शुरू की जांच