शहडोल में शुक्रवार शाम शहर की सड़कों पर एक महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। महिला ने कभी ट्रैफिक रोककर डांस किया और कभी युवकों के साथ झूमाझटकी की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला के इस व्यवहार से राहगीर हैरान रह गए। वीडियो में महिला को सड़क पर नाचते और लोगों को परेशान करते देखा जा सकता है। घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source: Source