शुभेंदु अधिकारी के रूप में बीजेपी को एक और आक्रामक नेता मिल गया है, जो उसके कोर एजेंडे में पूरी तरफ फिट है. बिल्कुल हिमंता बिस्वा सरमा की तरह. फर्क बस यह है कि हिमंता बिस्वा सरमा अपनी अहमियत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन शुभेंदु अधिकारी अभी कुछ मोर्चों पर खुद को साबित करना है.