रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने मौदहापारा स्थित कल्लू गैरेज के पास नाला क्षेत्र में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश पर नाराजगी जताई है। आयुक्त ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नगर निगम जोन-2 के अधिकारियों के मुताबिक हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड में नाला क्षेत्र की सरकारी जमीन को क्षतिग्रस्त करने की शिकायत मिली थी। बारिश से पहले नालों की सफाई तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। आयुक्त ने कहा कि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या नहीं होनी चाहिए। संवेदनशील इलाकों में पहले से सफाई और निकासी व्यवस्था दुरुस्त की जाए। सुशासन तिहार के दौरान भी सबसे ज्यादा शिकायतें अतिक्रमण और अवैध प्लाटिंग की आ मिल रही हैं। महापौर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि निगम क्षेत्र में बिना अनुमति किए गए सभी निर्माण अवैध माने जाएंगे।

Source: Source