छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के बतरा डैम में मछली पकड़ने गए ग्रामीणों के साथ बड़ा हादसा हो गया। सोमवार रात 9 ग्रामीण नाव से डैम में मछली पकड़ने गए थे, तभी अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसे के बाद 6 ग्रामीण किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि 3 लोग लापता हो गए। लापता ग्रामीणों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। घटना करंजी चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार सभी लोग चोरी-छिपे नाव पर मछली पकड़ने गए थे। नाव पलटने के बाद पानी में अफरा-तफरी मच गई। लापता लोगों में समयलाल और जगपाल सहित एक अन्य ग्रामीण शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस और प्रशासन की टीम भी राहत कार्य में जुटी है। बताया जा रहा है कि डैम में मछली पालन का ठेका पहले दिया गया था, लेकिन लीज अवधि समाप्त होने के बाद वहां मछली पकड़ने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद ग्रामीण रात में मछली पकड़ने गए थे। प्रशासन लगातार लापता लोगों की तलाश कर रहा है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। Source: Source Post navigation छत्तीसगढ़ के महासमुंद में खनिज खोज से बड़ी सफलता, 200 टन मलबे में मिले 5 हीरे रायपुर में सेंट पॉल स्कूल के पास विवादित निर्माण पर चला बुलडोजर, लीज खत्म होने पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई