हरियाणा के सोनीपत में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हुड्डा पार्क से नशा करते हुए 12 युवकों को पकड़ा। सूचना मिलने के बाद सेक्टर-27 थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। सभी युवकों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल सोनीपत के ओएसटी सेंटर में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने युवकों की काउंसलिंग भी कराई ताकि उन्हें नशे की लत से बाहर निकाला जा सके। अधिकारियों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं बल्कि युवाओं को पुनर्वास के जरिए समाज की मुख्यधारा से जोड़ना भी है। पुलिस ने लोगों से नशे से जुड़ी जानकारी साझा करने की अपील की है। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने का भरोसा दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Source: Source