हरियाणा पुलिस विभाग में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय, पंचकूला की ओर से जारी आदेश के तहत 11 इंस्पेक्टरों समेत कुल 18 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले कर दिए गए हैं। ट्रांसफर लिस्ट में इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार को कुरुक्षेत्र से जींद, सेठी मलिक को सोनीपत से जींद, विक्रांत सिंह को चरखी दादरी से पानीपत, सुनील कुमार को पहली बटालियन एचएपी अंबाला से हिसार, समीर को कुरुक्षेत्र से यमुनानगर, शिव चरण को स्टेट क्राइम ब्यूरो से अंबाला, दलीप कुमार को सिरसा से यमुनानगर, विजय को मधुबन से पानीपत, जय भगवान को सोनीपत से रोहतक, नफे सिंह को फरीदाबाद से जींद, राज कुमार को स्टेट क्राइम ब्यूरो से स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो भेजा गया है। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि जनहित और प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। इसकी प्रतिलिपि संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों, रेंज आईजी और विजिलेंस ब्यूरो को भेज दी गई है।

Source: Source