हरियाणा सरकार ने बस अड्डों पर यात्रियों की सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। परिवहन मंत्री अनिल विज के निर्देशों पर बस अड्डों पर अवैध कब्जों, रेहड़ी-फड़ी, अतिरिक्त काउंटर और अनधिकृत गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों को अपनी गतिविधियों से यात्रियों को परेशान नहीं करना होगा। अवैध बिजली कनेक्शन और अतिरिक्त विद्युत उपकरण लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ जुर्माना, दुकान आवंटन रद्द करना, दुकान सील करना और सामान जब्त करने जैसे कदम उठाए जाएंगे। अनिल विज ने कहा कि हरियाणा सरकार बस अड्डों को स्वच्छ, व्यवस्थित, सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता है।

Source: Source