हिमाचल प्रदेश में नए जिले और दूसरी प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन को गठित आयोग के साथ शनिवार को हुई बैठक में सबसे पहले मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करने के निर्देश दिए। SOP बनने के बाद प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन से जुड़े प्रस्तावों पर विचार करने का आधार तय होगा। इसमें प्रदेश की जनसंख्या, भौगोलिक परिस्थितियों और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा। बैठक में आयोग के कामकाज और उसे उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने आयोग को प्रदेश की परिस्थितियों को देखते हुए पुनर्गठन के लिए स्पष्ट मानक तैयार करने के निर्देश दिए। आयोग को इस विषय पर आम जनता और जिला प्रशासन से सुझाव प्राप्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं। बैठक में आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति धर्म चंद चौधरी, सदस्य विशाल पंवर और राजेश शर्मा, GAD के विशेष सचिव हरबंस सिंह ब्रसकोन तथा निदेशक भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त तोरुल एस. रवीश उपस्थित रहे। Source: Source Post navigation उचाना: टूटी सड़क से लोग परेशान, दुकानदारों ने जताया रोष; बोले- हालात खराब, हादसे होने का डर TNSTC की 1,500 से ज्यादा बसें टायर की कमी से बंद, अनबुमणि ने तुरंत खरीद की मांग की