हरियाणा के हिसार की हिमांशी मलिक ने NEET-UG परीक्षा में ऑल इंडिया 119वीं रैंक हासिल कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हिमांशी के पिता राजकुमार हरियाणा पुलिस में सीआईए बरवाला में सहायक उपनिरीक्षक (ASI) हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। ग्रामीण और मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाली हिमांशी ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर यह सफलता हासिल की। बताया जा रहा है कि उकलाना क्षेत्र से अब तक यह NEET की सबसे बेहतरीन रैंक है। हिसार के एसपी सिद्धांत जैन ने हिमांशी और उनके परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। Source: Source Post navigation नारनौल के छात्रों का NEET-2026 में शानदार प्रदर्शन, कई विद्यार्थियों ने हासिल की बेहतरीन रैंक CG Vyapam Pre B.Ed Result 2026 जारी, उम्मीदवार वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं स्कोरकार्ड