छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने Pre B.Ed Entrance Examination 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्टर्ड लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ बोर्ड ने मेरिट लिस्ट और फाइनल आंसर की भी जारी की है। सफल उम्मीदवार अब बीएड प्रवेश प्रक्रिया और काउंसलिंग की तैयारी कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने परिणाम और आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें।

Source: Source