हिसार जिले में अग्रोहा थाना पुलिस ने गांव कालीरावण स्थित पीवीसी फैक्ट्री के गेट के बाहर से बाइक चोरी के मामले को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव कालीरावण निवासी विकास के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट का एक और चोरी के तीन मामले दर्ज हैं। पीएसआई संजीव ने बताया कि गांव कालीरावण निवासी मनीष ने 4 नवंबर को थाना अग्रोहा में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह गांव स्थित पीवीसी फैक्ट्री में काम करता है और उसने अपनी बाइक फैक्ट्री के मुख्य गेट के बाहर खड़ी की थी। काम खत्म होने के बाद जब वह वापस आया तो बाइक वहां से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लगा और किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई थी। पुलिस के अनुसार आरोपी विकास के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला तथा चोरी के तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि उससे गहन पूछताछ कर अन्य चोरी की वारदातों और संभावित संलिप्तता के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। हिसार पुलिस ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर खड़ा करें तथा चोरी की घटनाओं से बचाव के लिए लॉकिंग व्यवस्था का इस्तेमाल करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Source: Source