छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक रेणुका सिंह के दो कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन ऑडियो में विधायक अपनी ही सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाती और संगठन के नेताओं पर नाराजगी जाहिर कर रही हैं। विधायक ने ऑडियो को AI जनरेटेड और फर्जी बताया है। उन्होंने इसकी फोरेंसिक जांच कराने और सोशल मीडिया पर इसे फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह मामला सोनहत पुलिस तक पहुंच गया है। रेणुका सिंह ने कहा कि विरोधियों ने उनकी छवि खराब करने और बदनाम करने के लिए साजिश रची है। विधायक के खिलाफ जिला महामंत्री मनोज साहू ने मुख्यमंत्री से लिखित शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र से लगातार गायब रहती हैं और जनता के बीच उपलब्ध नहीं हैं। Source: Source Post navigation बैगा जनजाति के बच्चों की मौत पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग