केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि देश में बिजली की कोई कमी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी प्रदेश में बिजली की कमी है, तो उसे अपने स्तर पर पूरा करना होगा। उन्होंने बताया कि मई और जून में बिजली की मांग सबसे अधिक होती है। वर्ष 2024 में देश में बिजली की अधिकतम मांग 250 मेगावाट तक पहुंची थी, जिसमें सरकार 249 मेगावाट बिजली आपूर्ति करने में सक्षम रही थी। उन्होंने कहा कि यदि कहीं छोटी-मोटी कमी रहती है, तो वह प्रदेशों की अपनी कमियों के कारण होती है। बिजली की मांग घटकर 255 मेगावाट हुई है। उन्होंने ‘पेट्रोल-डीजल बचाओ’ आह्वान पर भी बात की और कहा कि यह आह्वान देश के हित के लिए है। उन्होंने अपने उदाहरण देते हुए कहा कि वह आज भी तीन गाड़ियों के काफिले में आए थे, और लोगों को अपने साथ गाड़ियों में जाने से मना कर देते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री ने पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ सोने की भी कम खरीद का आह्वान किया है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। मनोहर लाल ने आमजन से भी बिजली की बचत करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार रही कमियों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। Source: Source Post navigation हरियाणा बस अड्डों पर विज की नई गाइडलाइन इबोला वायरस अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच