अबोहर के सिद्धू नगरी निवासी एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह अपने तीन दोस्तों के साथ एक कैफे में शराब पीने गया था, लेकिन उसके दोस्त वहां से चले गए। कैफे कर्मचारियों ने सोचा कि युवक नशे के कारण बेहोश हो गया है, लेकिन जब वह देर शाम तक बेसुध पड़ा रहा, तो परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवार ने उसके दोस्तों पर हत्या का शक जताया है। पुलिस तीनों दोस्तों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है। मृतक के परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि उसके दोस्तों को काबू कर उनसे कड़ी पूछताछ की जाए। पुलिस ने मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के असली कारणों का पता लगाने की बात कही है।

Source: Source