पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता और अभिनेता योगराज सिंह को महिलाओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में बड़ा झटका लगा है। चंडीगढ़ जिला अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। यह मामला वेब सीरीज लुक्खे के एक वायरल वीडियो क्लिप से जुड़ा है, जिसमें योगराज सिंह के किरदार द्वारा महिलाओं के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था। अब योगराज के वकील हाईकोर्ट में याचिका लगाने की तैयारी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो क्लिप के संबंध में चंडीगढ़ के दो एडवोकेट उज्ज्वल भसीन और जतिन वर्मा ने एसएसपी को शिकायत दी थी। इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई थी। शिकायतकर्ताओं ने कहा था कि इस तरह की भाषा महिलाओं की गरिमा और सम्मान पर सीधा हमला है। अब यह मामला हाईकोर्ट में जा सकता है। Source: Source Post navigation चंडीगढ़ में रियल एस्टेट कारोबारी के घर ईडी की छापेमारी रायगढ़ जंगल में युवक की संदिग्ध मौत