बालोद जिले के रजही डैम में एक 17 साल के छात्र की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। मृतक अनीश कौशल रायपुर के प्रयास स्कूल में 11वीं का छात्र था। वह गर्मी की छुट्टियों में घर आया हुआ था। अनीश अपने दोस्तों के साथ कार के टायर में हवा भरकर पानी में तैर रहे थे, लेकिन टायर पानी की लहरों के साथ दूर बहने लगा और अनीश गहरे पानी की ओर पहुंच गया। उसे पकड़ने के प्रयास में अनीश डूबने लगा। अनीश को तैरना नहीं आता था और जहां वह डूबा, वहां 30 फीट गहरा पानी था। स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से शव को बरामद किया गया। अनीश की मौत के बाद परिवार और मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने डैम के आसपास सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है। Source: Source Post navigation राजस्थान में प्रसूताओं की मौत का बड़ा खुलासा सूरत में नकली नोटों का बड़ा खेल