फतेहाबाद जिले के टोहाना में वन विभाग की जमीन से 18 पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। मौके से लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली गई है। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि यह जमीन वन विभाग और नहर विभाग की है, और कटे हुए पेड़ भी वन विभाग के थे। नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल के बेटे की संलिप्तता सामने आई है। वन विभाग ने लकड़ी चोरी और अवैध कटान का मामला दर्ज किया है। जब्त किए गए ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया है। विभाग अब अदालत में मामला दायर कर दोषियों को सजा दिलाएगी। समाजसेवी नवजोत ढिल्लों ने पीसीसीएफ से दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वन दरोगा की ओर से थाने में शिकायत दी जा रही है।

Source: Source