छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भीषण गर्मी के कारण चिंताजनक स्थिति सामने आई है। नगर के बीएसपी एमवीटी सेंटर के पास लगे पुराने पेड़ चमगादड़ों के लिए संकट का कारण बन गए हैं। पिछले कई दिनों से यहां रोजाना सैकड़ों चमगादड़ मृत अवस्था में पेड़ से नीचे गिर रहे हैं। तापमान करीब 45 डिग्री तक पहुंचने के कारण उनकी मौतों में तेजी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले पांच दिनों से यह सिलसिला लगातार जारी है। हर सुबह नगर पालिका के सफाई कर्मचारी लगभग 300 मृत चमगादड़ों को एकत्र कर निस्तारण के लिए ले जा रहे हैं। क्षेत्र में फैली बदबू से स्थानीय लोग परेशान हैं। स्थिति को देखते हुए पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण को लेकर चिंता बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अत्यधिक गर्मी और पानी की कमी इसका प्रमुख कारण हो सकता है। स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बढ़ा दी है। पेड़ों के नीचे लगातार मृत चमगादड़ों के मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आगे की जांच की जा रही है। Source: Source Post navigation गुरुग्राम की 5 मंजिला इमारत में आग, धुएं में फंसी चार महिलाएं सुरक्षित निकाली गईं नाथूसरी चौपटा में सफाई कर्मचारियों का 13वें दिन भी धरना जारी, 51 ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था ठप