बेंगलुरु के दानिश अब्दी और वृषाली प्रसाद ने श्रीलंका के तलाईमन्नार से भारत के धनुषकोडी तक 32 किलोमीटर की दूरी समुद्र में तैरकर तय की. दोनों ने तेज लहरों, बदलती धाराओं और थकान का सामना करते हुए 10 घंटे 45 मिनट में यह ऐतिहासिक सफर पूरा किया.