अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट में गोलीबारी के बाद तनाव बढ़ गया है. इस बीच पाकिस्तान को अपने नागरिकों की चिंता सता रही है जो अमेरिका की ओर से जब्त ईरानी जहाज पर कैद हैं. उसने अपने नागरिकों की सुरक्षा और सुरक्षित वापसी के लिए सिंगापुर से मदद मांगी है.