पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन सिर्फ विचारधारा और राजनीतिक दल का ही नहीं हुआ है, शक्ति केंद्र भी बदलने जा रहा है. बीते 15 साल से नबन्ना की इमारत पावर सेंटर बनी हुई थी, लेकिन बीजेपी उसे फिर से रायटर्स बिल्डिंग ले जा रही है, जिसका ममता बनर्जी के सत्ता संभालने से पहले 34 साल तक दबदबा हुआ करता था.