पीलीभीत के बूंदीभूड़ गांव में शराब की दुकान खोलने पहुंची प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों और महिलाओं ने लाठी-डंडों व पत्थरों से भीषण हमला कर दिया. इस हिंसा में तहसीलदार घायल हुए, सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हुए और भीड़ ने शराब की पेटियां सड़क पर निकालकर तहस-नहस कर दीं. पुलिस ने 60 लोगों पर केस दर्ज किया है.