अंबेडकर जयंती के भंडारे में अखिलेश यादव को पूड़ी खिलाने के बाद डिमोशन झेल रहे कर्मचारी उमेश कुमार की बेटी अंजलि मैसी ने सपा कार्यालय पहुंचकर अखिलेश यादव से मुलाकात की. इस दौरान उसने कहा, ‘सर, आपके लिए ऐसी 100 नौकरियां भी कुर्बान हैं.’ अब इस मामले को लेकर सपा और प्रशासन आमने-सामने हैं. प्रशासन इसे नियमों के तहत कार्रवाई बता रहा है, जबकि सपा राजनीतिक प्रताड़ना का आरोप लगा रही है.