करनाल के कुंजपुरा सरकारी अनाज केंद्र में हुए बड़े गेहूं घोटाले के मामले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सख्त विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में कुल 12,232 कट्टों (2647+9585) की भारी कमी पाई गई, जिससे सरकार को डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। इस मामले में एएफएसओ मुकेश गुप्ता, अनुभाग अधिकारी विकास खोखर और उप निरीक्षक संदीप कुमार के खिलाफ नियम-7 के तहत आरोप-पत्र (चार्जशीट) जारी किया गया है। विभाग ने एएफएसओ को मुख्य जिम्मेदार मानते हुए उनके निलंबन की अनुशंसा की है और स्पष्ट किया है कि घोटाले की पूरी राशि संबंधित अधिकारियों से वसूल की जाएगी। मुख्यालय ने तीन दिनों के भीतर पूरी जांच रिपोर्ट तलब की है।

Source: Source