घरिंडा पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर नशा तस्कर गुरसाहिब सिंह को भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी धनोए कलां निवासी गुरसाहिब सिंह मोटरसाइकिल से हेरोइन की तस्करी करने अटारी की तरफ जा रहा है। अटलगढ़ पुल के पास पुलिस की टीम ने उसे रोका और तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 1 किलो 10 ग्राम हेरोइन और चीन निर्मित एक अवैध पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी की बाइक, नशीला पदार्थ और हथियार जब्त कर लिए हैं। एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य संपर्कों और मुख्य आपूर्तिकर्ताओं का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है।

Source: Source