जालंधर देहात पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बीएमएस फैशन और चावला मोबाइल पर फायरिंग की वारदातों में शामिल कुख्यात गैंगस्टर डॉनी बल्ल के शूटर सुखजिंदर सिंह उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए स्टाफ ने आरोपी के पास से 30 बोर की पिस्टल, तीन मैगजीन, नौ जिंदा कारतूस और एक 12 बोर की पंप एक्शन गन बरामद की है। बिट्टू पर पहले से ही 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से चार में वह भगौड़ा घोषित था। जांच में सामने आया है कि आरोपी को हथियार और कार एक डॉक्टर के रिश्तेदार द्वारा उपलब्ध कराए गए थे, जो गैंगस्टर डॉनी बल्ल का करीबी है। बिट्टू के पास से बरामदगी के बाद पुलिस अब उस नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है जो शहर के मोबाइल कारोबारियों को रंगदारी के लिए निशाना बना रहा है। पुलिस के अनुसार, डॉनी बल्ल गैंग ने पिछले दो वर्षों में अपना जाल फैलाया है, जिसमें युवाओं को शामिल कर रेकी करवाई जाती है और फिर शूटरों से फायरिंग कराकर व्यापारियों में दहशत फैलाई जाती है। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि बिट्टू का लंबा आपराधिक इतिहास है और 2017 में अमृतसर जेल में उसकी मुलाकात डॉनी बल्ल से हुई थी। फिलहाल, पुलिस इस पूरे गैंगवार और नेटवर्क की गहरी जांच कर रही है। Source: Source Post navigation जालंधर कैंट मर्डर केस: सोची-समझी साजिश का खुलासा, मुख्य आरोपी ने कबूला- दोस्तों ने पकड़े हाथ, मैंने काटी गर्दन महासमुंद में आबकारी विभाग और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 199 लीटर अवैध शराब के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार