रायपुर नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुशालपुर रिंग रोड-1 स्थित एक व्यावसायिक भवन को ध्वस्त कर दिया। यह भवन करीब 1500 वर्गफुट क्षेत्र में बिना वैध अनुमति के जी+1 स्वरूप में बनाया गया था। नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर जोन-5 की टीम ने कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार निर्माणकर्ता ने आवश्यक स्वीकृति के बिना भवन का निर्माण कराया था। कार्रवाई से पहले नियमानुसार नोटिस भी जारी किया गया था। पुलिस बल और नगर निगम अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण हटाया गया। इससे पहले भी नगर निगम ने बोरियाखुर्द क्षेत्र में करीब दो एकड़ जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की थी। संबंधित जमीन के स्वामित्व की जानकारी जुटाने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। Source: Source Post navigation पठानकोट के रामपुरा में चार दिन से बिजली ठप, पानी संकट से लोगों का बढ़ा आक्रोश कसईनाला में बहकर लापता ग्रामीण का शव 32 घंटे बाद बरामद, पुलिस जांच में जुटी