हरियाणा के सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा में एक सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। जेबीटी शिक्षक और बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) हरपाल सिंह जब सरकारी ड्यूटी के तहत एसआईआर (SIR) फॉर्म लेने के लिए एक ग्रामीण के घर गए, तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। बीएलओ ने बताया कि जब उन्होंने फॉर्म पूरे करने और आवश्यक जानकारी मांगी, तो आरोपी धर्मवीर सिंह ने उन पर हमला कर दिया और उनके कपड़े फाड़ दिए। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर बीएलओ को बचाया, जिसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस संबंध में चौपटा थाना पुलिस को शिकायत दे दी गई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Source: Source Post navigation बालोद: बेटी से बात करने से टोकने पर पिता की हत्या, 8 दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम; 6 आरोपी गिरफ्तार भिलाई: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 3.74 करोड़ की ठगी, खुद को CA बताने वाला आरोपी गिरफ्तार