नूंह जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा पुलिस के दूसरे जवान की भी मौत हो गई। हादसे में पहले सिपाही गिरीश कुमार की मौके पर ही जान चली गई थी। गंभीर रूप से घायल ईएसआई मुकेश फोगाट ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिसकर्मी गोतस्करी में पकड़े गए कैंटर की निगरानी के लिए तैनात थे। कैंटर खराब होने के कारण उसे एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ा किया गया था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से कैंटर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गिरीश कुमार की मौके पर मौत हो गई और मुकेश फोगाट गंभीर रूप से घायल हो गए। मुकेश फोगाट का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्होंने हरियाणा पुलिस में करीब 35 वर्षों तक सेवा दी थी। हादसे के बाद पुलिस विभाग और परिवार में शोक की लहर है। पुलिस ने गोतस्करी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है। Source: Source Post navigation कांकेर में 3,188 लीटर अवैध शराब नष्ट, पुलिस और आबकारी विभाग ने 505 मामलों में जब्त खेप पर की कार्रवाई धोखाधड़ी की आरोपी महिला के खिलाफ दो और मामले दर्ज, गिरफ्तारी की खबर के बाद सामने आए शिकायतकर्ता