सूरजपुर जिले के ग्राम गंगोटी में जमीन को लेकर चल रहा विवाद हिंसक घटना में बदल गया। खेत पर मालिकाना हक को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि एक व्यक्ति तलवार लेकर खेत पर पहुंचा और वहां मौजूद महिला तथा उसके बेटे-बेटी को धमकाते हुए मारने के लिए दौड़ाया। महिला अपने बच्चों के साथ खेत की जुताई और बोआई करने पहुंची थी। घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। बसदेई चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जांच के निष्कर्ष के आधार पर की जाएगी। Source: Source Post navigation शादी से इनकार करने पर महिला से मारपीट और धमकी देने वाला चेन्नई का युवक गिरफ्तार धमतरी: चलती बस में युवक की मौत, सफर के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से हुआ निधन