छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा आज आयोजित की जाएगी। राजनांदगांव जिले में परीक्षा के लिए सात केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। प्रशासन ने परीक्षा संचालन के लिए अधिकारियों की ड्यूटी तय कर दी है। परीक्षा सामग्री की सुरक्षा, वितरण और संकलन के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारियों को गोपनीय सामग्री के सुरक्षित प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। प्रशासन ने सभी उम्मीदवारों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है। Source: Source Post navigation एशियन पब्लिक स्कूल में विज्ञान और कला प्रदर्शनी का आयोजन, छात्रों के मॉडल्स ने जीता सबका दिल बालोद में स्कूली बच्चों को अब तक नहीं मिली किताबें, पढ़ाई हो रही प्रभावित