पंजाब के लुधियाना में एक व्यक्ति पर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना 7 जुलाई की बताई जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी ने खुद को पुलिस कर्मचारी बताकर उसे डराया और दबाव बनाया। आरोप है कि आरोपी उसे जबरन बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह ले गया। वहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिवार को भी धमकाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ BNS और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने पहले भी इस तरह की किसी वारदात को अंजाम दिया है या नहीं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Source: Source